10 अगस्त2020
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) दिल्ली (उपक्रम-2) द्वारा विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड, जो आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक नवरत्न सीपीएसई है, को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, (उपक्रम-2) दिल्ली द्वारा दिनांक 10 अगस्त, 2022 को स्टेन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित की गई छमाही बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन हेतु शील्ड (वर्ष 2020-21); एनबीसीसी की राजभाषा ई-पत्रिका “निर्माण भारती” के लिए द्वितीय पुरस्कार (वर्ष 2020-21); हिंदी में श्रेष्ठतम कार्य, गृह पत्रिका “निर्माण भारती” और हिंदी पत्राचार के लिए विशेष प्रशंसा शील्ड सम्मान (वर्ष 2021-22) प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त, नराकास, दिल्ली (उपक्रम-2) के तत्वावधान में सदस्य कार्यालयों द्वारा आयोजित चित्र वर्णन प्रतियोगिता में श्रीमती मंजीता महाजन, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन प्रबंधन) को तृतीय पुरस्कार; दोहा पाठ प्रतियोगिता में श्री गौरव धनोतिया, उप प्रबंधक (कंपनी सचिव) को प्रोत्साहन पुरस्कार और निबंध प्रतियोगिता में श्रीमती शिप्रा आनंद, उप प्रबंधक (मानव संसाधन प्रबंधन) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यपालक निदेशक (समन्वय) श्री राजेंद्र चौधरी; महाप्रबंधक (मानव संसाधन प्रबंधन) श्री संजीव कुमार, अपर महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री अफसर अहमद एवं राजभाषा प्रभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।