निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड, राष्ट्र निर्माण और समाज में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है जो इसके विकास में सहायक होगा। यह कई तरह के कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने के लिए अपने प्रचालन के निकट स्थित समुदायों के साथ काम करता है जो उनके जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। एक समग्र दृष्टिकोण अपनाते हुए, हमारी टीम परियोजना के केंद्रबिंदु में भागीदार बनती हैं और स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, अवसंरचनात्मक विकास, स्थानीय रोजगार और राष्ट्रीय विरासत, कला और संस्कृति आदि के संरक्षण जैसे क्षेत्रों में योगदान करती है।
सीएसआर विजन
“सामाजिक रूप से जिम्मेदार निगमित कंपनी के रूप में स्वयं को स्थापित करना तथा अपने दायित्वों की पूर्ति करना। सशक्त, विकसित, संधारणीय समुदायों का निर्माण करके तथा देश के लोगों के जीवन की गुणवत्ता को ऊॅंचा करके समुदायों के सामाजिक आर्थिक विकास में योगदान देकर सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना।”
सीएसआर मिशन
- बड़े पैमाने पर समुदाय के लिए समग्र विकास के लिए पहलों / कार्यों को करना।
- ग्रामीण आबादी के जीवन स्तर एवं जीवन की गुणवत्ता को प्राथमिक आधार पर बेहतर करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास तथा जीविका, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अवसंरचना गत विकास सीएसआर के क्षेत्र में प्रशिक्षण तथा जागरूकता, कर्मचारियों को सीएसआर आदि के प्रति संवेदी बनाने के मामलों में सीएसआर कार्यकलापों को हाथ में लेना ।
- कार्यान्वयन हेतु संयुक्त राष्ट्र वैश्विक काम्पेक्ट के दस सिद्धान्तों का अनुपालन करते हुए एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड एक अच्छे निगमित नागरिक के रूप में कार्य करेगा।
कंपनी अधिनियम, 2013 के अनुसार एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी सीएसआर नीति तैयार की है। सीएसआर नीति के अनुसार, गतिविधि क्रियान्वित करने से पहले आधारभूत सर्वेक्षण / आवश्यकता आकलन अनिवार्य होता है।
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड, सीएसआर परियोजना / गतिविधि चयन के संबंध में सार्वजनिक उद्यम विभाग / नीति आयोग द्वारा जारी विभिन्न दिशानिर्देशों द्वारा भी निर्देशित है। क्रियान्वयन से पहले, प्रत्येक सीएसआर परियोजना / गतिविधि को बोर्ड स्तर की सीएसआर समिति और बोर्ड के समक्ष विचारार्थ और अनुमोदनार्थ रखा जाता है।
सीएसआर बोर्ड से अनुमोदित होने के बाद, सीएसआर परियोजना / गतिविधि को इसके आरबीजी / एसबीजी / जोनल कार्यालय / अनुमोदित एजेंसी के माध्यम से क्रियान्वित किया जाता है और एन.आईटी. / समझौता ज्ञापन के अनुसार संबंधित कार्यालय / एजेंसी निविदा मँगाने, समय पर पूरा करने, काम की गुणवत्ता और अन्य वैधता के लिए पूरी तरह उत्तरदायी होता है।
गतिविधि के पूरा होने के बाद, समाज पर गतिविधि के प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए प्रभाव आकलन किया जाता है। गतिविधि के क्रियान्वयन के लिए, निविदाएं मँगाने के समान, सामान्य प्रक्रिया के माध्यम से एक विशिष्ट एजेंसी का चयन किया जाता है।
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने सीएसआर के तहत पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, राष्ट्रीय विरासत की सुरक्षा, कला और संस्कृति, सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और उनके आश्रित आदि के हितलाभ के उपायों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल करते हुए कई परियोजनाएं / गतिविधियां आरंभ की हैं।
सीएसआर गतिविधिया
वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए सीएसआर गतिविधिया
वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए सीएसआर गतिविधिया
अभिलेख