इंजीनियरी अधिप्राप्ति तथा निर्माण
एनबीसीसी अवसंरचनात्मक खंड में भी कार्य करता है, जहां यह विद्युत क्षेत्र, चिमनी एवं कूलिंग टावरों के लिए सिविल और संरचनात्मक कार्यों को निष्पादित करती है। ईपॶसी के अंतर्गत हमारी सेवाओं में परियोजना की अवधारणा, व्यवहार्यता अध्ययन, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, निविदा विनिर्देश और विभिन्न पैकेज, बुनियादी और विस्तृत इंजीनियरी, परियोजनाओं की समीक्षा, अधिप्राप्ति, निर्माण, ड्राइंग, परीक्षण और कमीशनिंग तथा इसे उपयोग के लिए तैयार और कार्यात्मक स्थिति में सेवार्थियों को सौंपना शामिल है। ईपॶसी एजेंसी के रूप में, एनबीसीसी अपने सेवार्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों से मंजूरी प्राप्त करने में भी सहायता करती है।
एनबीसीसी के पास अपना आंतरिक डिजाइन एवं परामर्श प्रभाग है तथा इसके अलावा, विशिष्ट प्रकृति के कार्यों के लिए इसने प्रसिद्ध इंजीनियरी फर्मों के साथ पूर्व निविदा समझौता भी किया है। कई ईपॶसी संविदाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, 100% ग्राहक संतुष्टि होने से हमें अपार प्रसन्नता प्राप्त होती है।