मानव संसाधन परिदृश्य
विजन
सेवार्थियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और देश के ढांचागत विकास में बहुमूल्य योगदान करने के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए , सक्षम, प्रतिबद्ध और समर्पित पेशेवरों की टीम का निर्माण करना।
नीति
एनबीसीसी कर्मचारी केंद्रित मानव संसाधन और मानव संसाधन नीतियों की सराहना करता है, उनका सम्मान करता है।
औद्योगिक संबंध परिदृश्य
कंपनी में औद्योगिक संबंध की पूर्व स्थिति शांतिपूर्ण और अनुकूल बनी हुई है। सभी औद्योगिक विवादों और मतभेदों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया गया है जिसके कारण हड़्ताल आदि के कारण श्रमदिवस की कोई हानि नहीं हुई है। कर्मचारियों के मुद्दों के संबंध में यूनियन / संघों के साथ नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाती हैं।
प्रशिक्षण और विकास के लिए विजन
- कौशल अंतराल की पहचान करने और विभिन्न विकास कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्ति के विकास के लिए।
- शिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से योग्यता के अंतराल को पूरा करने के लिए।
व्यवस्थागत सुधार
- ऑनलाइन फाइल ट्रैकिंग सिस्टम
- रिकॉर्ड्स का डिजिटलीकरण
- ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली (ई-पीएमएस)
- ऑनलाइन भर्ती प्रणाली ।
- सभी कार्यालयी मामलों के लिए ईआरपी के माध्यम से कागजरहित संचार।
- गेट के माध्यम से प्रबंधन प्रशिक्षुओं का चयन
- वार्षिक भर्ती योजना
- कर्मचारी मान्यता पुरस्कार।
- कर्मचारी मैनुअल ।
- नियमित रूप से समीक्षा बैठकें
- उत्तराधिकार की योजना बनाना
- कर्मचारी की सभी श्रेणियों के लिए एक समान पदोन्नति की तिथियाँ अर्थात 01 अक्टूबर ।
हमारी पहल
पीपुल केपेबिलिटी मैच्योरिटी मॉडल फ्रेमवर्क के अंतर्गत परिपक्वता स्तर -3 पर एनबीसीसी एचआरएम कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया जाता है
कंपनी के दृष्टिकोण में निरंतर सुधार करने और उसकी स्थापित एचआर प्रक्रियाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित पीपुल कैपेबिलिटी मैच्योरिटी मॉडल (पीपुल सीएमएम) ढांचे के विपरीत मौजूदा एचआरएम कार्यप्रणाली का अंतराल मूल्यांकन अभ्यास आयोजित किया गया था।
Read More
एनबीसीसी को ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन प्राप्त
अन्य विख्यात निगमित कंपनियों के साथ, अन्य बहुआयामी लाभों जैसे कंपनी के लोगों की कार्यपद्धतियों के आंकलन और बेंचमार्किग के द्वारा व्यावसायिक उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु एनबीसीसी ने ग्रेट प्लेस टू वर्क (जीपीटीडब्ल्यू) संस्थान, के साथ साझेदारी की है जोकि उच्च विश्वास एवं उच्च कार्यप्रदर्शन संस्कृति को निर्मित करने, बनाए रखने, तथा प्रमाणित करने का एक वैश्विक प्राधिकरण है ।
संस्थान ने अक्टूबर 2020 माह में अपने कर्मचारी सर्वेक्षण और संस्कृति लेखापरीक्षा का आयोजन किया। जीपीटीडब्ल्यू संस्थान द्वारा अपनाई गई कार्यपद्धति को परिशुद्ध और उद्देश्यपूर्ण पद्धति के रूप में पहचाना जाता है तथा व्यवसाय शिक्षा तथा सरकारी संगठन को सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल के रूप में परिभाषित करने के स्वर्ण मानक के रूप में माना जाता है।
जीपीटीडब्ल्यू संस्थान ने ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ के रूप में पहचानी जाने वाली कंपनियों की प्रतिष्ठित सूची में एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को प्रमाणित और शामिल किया है, जो प्रतिष्ठित वैश्विक प्रमाणन में से एक है। इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रमाणन में मौजूदा 300 सीपीएसई में एनबीसीसी को चौथे स्थान पर रखा गया है। इस प्रमाणन का अर्थ है कि एनबीसीसी में कर्मचारियों के बीच उच्च विश्वास और उच्च प्रदर्शन संस्कृति है। एनबीसीसी को लगातार दूसरे वर्ष यह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। इसके अलावा कंपनी को “ग्रेट प्लेस टू वर्क के लिए प्रतिबद्ध“ के रूप में भी प्रमाणित किया गया है तथा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रतिबद्धता उन संगठनों को प्रदान की जाती है जिन्होंने वर्षों तक कार्य संस्कृति को सशक्त बनाने तथा उसके आकलन हेतु ग्रेट प्लेस टू वर्क फ्रेमवर्क को लाभप्रद बनाया है।

कर्मचारियों के प्रतिभा प्रबंधन
कर्मचारी कौशल वर्धन, कर्मचारी विकास गतिविधियाँ , कर्मचारी प्रतिधारण पोषण, कर्मचारी प्रतिभा प्रबंधन के अनिवार्य घटक हैं जो इस पहल के भाग हैं।
नेतृत्व विकास
योग्यता मॉडल के माध्यम से नेतृत्व कौशल विकास, यह क्षमता और संभावित नेतृत्व की पहचान को परिभाषित करने पर केंद्रित है। कर्मचारी के लिए योग्यता आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम जो नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं।
कौशल विकास कार्यक्रम
योग्यता मॉडल के माध्यम से नेतृत्व कौशल विकास, यह क्षमता और संभावित नेतृत्व की पहचान को परिभाषित करने पर केंद्रित है। कर्मचारी के लिए योग्यता आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम जो नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं।
कल्याण योजना
- मौजूदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधाएं
- कर्मचारियों के लिए पेंशन योजनाएं
- मेधावी छात्रवृत्ति योजनाएं
- कर्मचारियों को सब्सिडीकृत लंच सुविधा
- कर्मचारियों के लिए सीमित उपभोक्ता समूह मोबाइल
- सभी समूह सी और डी कर्मचारियों के लिए वर्दी
- विक्षुब्ध क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को अतिरिक्त बीमा व्याप्ति
- कर्मचारियों के लाभ के लिए स्थानांतरण अनुदान और पैकेजिंग भत्ता संशोधित किया गया था