आईएस / आईएसओ 9001: 2015 प्रमाणन
भारतीय मानक ब्यूरो ने परियोजना प्रबंधन प्रबंधन परामर्श और परियोजनाओं के निष्पादन के लिए सभी गतिविधियों के लिए आईएस / आईएसओ 9001: 2015 के अनुसार गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन के लिए एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को लाइसेंस प्रदान किया है।
इसलिए, आईएस/आईएसओ 9001: 2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के अनुसार, हमने गुणवत्ता नीति एवं विभिन्न प्रक्रियाओं सहित गुणवत्ता मैनुअल से युक्त 'गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली' दस्तावेज विकसित किए हैं।
हमारी ‘गुणवत्ता नीति’ गुणवत्ता उद्देश्यों की स्थापना एवं समीक्षा हेतु एक रूपरेखा प्रदान करती है। गुणवत्ता नीति में निरंतर सुधार के लिए नियमित रूप से समीक्षा की जाती है।
एनबीसीसी की गुणवत्ता नीति निम्नलिखित है:-
- परियोजना प्रबंधन परामर्श प्रदान करने और परियोजनाओं के निष्पादन मं् गुणवत्ता मानकों का उत्थान करना और अनुरक्षित रखना, ताकि ग्राहकों की बताई गई आवश्यकताओं को व्यापक रूप से पूरा करके और उनकी अपेक्षाओं पर सक्रिय रूप से ध्यान देकर ग्राहक संतुष्टि के उच्च स्तर को संधारित रखा जा सके।
- उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ समय पर और लागत के भीतर परियोजनाओं की सुपुर्दगी तथा सम्मानित ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद परियोजना प्रबंधन संगठन बनना।
- गुणवत्ता को एक स्थिर विचार बनाना और लागू आवश्यकताओं का अनुपालन करने तथा हमारी गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली की प्रभावशीलता में निरंतर सुधार करने की प्रतिबद्धता रखना।