एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड में स्थायी पदों के लिए रिक्तियों को रोज़गार समाचार तथा अग्रणी समाचार पत्रों में सार्वजनिक विज्ञापन के माध्यम से प्रकाशित किया जाता है। रिक्तियों को हमारी निगमित वेबसाइट पर शीर्ष के तहत पूरे विवरण और चयन प्रक्रिया सहित भी प्रदर्शित किया जाता है।
हमारी अधिसूचना के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को हमारी निगमित वेबसाइट के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन करना होता है। किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाते हैं । एनबीसीसी, नौकरी की अधिसूचना में विज्ञापन अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क के अतिरिक्त, भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण पर किसी भी अभ्यर्थी से रुपये की माँग नहीं करता है। SC /ST / PWD अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट-प्राप्त है।
अभ्यर्थियों द्वारा एनबीसीसी या एनबीसीसी का प्रतिनिधि होने का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति/व्यक्तियों के समूह/अभिकरणों को किसी भी माध्यम से दी गई किसी भी राशि के लिए एनबीसीसी उत्तरदायी नहीं होगा।