प्रशिक्षण अंत:क्षेप
प्रशिक्षण और विकास – एनबीसीसी में जीवन-पद्धति
एनबीसीसी को अपने कर्मचारियों पर बहुत गर्व है जो इसकी सबसे बड़ी परिसंपत्ति हैं। एनबीसीसी इस विश्वास को प्रमाणित करता है कि संगठन की दक्षता, प्रभावशीलता और सफलता काफी हद तक कर्मचारियों के कौशल, क्षमताओं और प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। इसलिए, यहाँ कर्मचारियों के प्रशिक्षण और विकास पर काफी बल दिया जाता है। एक अधिगम संगठन होने के अपने उद्देश्य के अनुरूप, कंपनी ने अपने मानव संसाधन के प्रशिक्षण और विकास पर लगातार ध्यान केंद्रित किया है। कर्मचारी विकास के बारे में एनबीसीसी का दृष्टिकोण बहुत व्यापक है और यह केवल नौकरी संबंधी इनपुट तक ही सीमित नहीं है।
हाल ही में हमने अपने प्रशिक्षण केंद्र में और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई व्यवहारिक, प्रबंधकीय और तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
जिनमें से कुछ कार्यक्रम निम्नलिखित हैं – –
- परियोजना निष्पादन और कंक्रीट प्रौद्योगिकी
- परियोजना प्रबंधन और कंक्रीट प्रौद्योगिकी
- गृहा - हरित निर्माण
- सिविल इंजीनियरी परियोजनाओं के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरी का अनुप्रयोग
- बैंक गारंटी
- वर्क मैनुअल तथा जीसीसी और संविदा इंजीनियरी
- प्रबंधन विकास कार्यक्रम
- यौन उत्पीड़न की रोकथाम
- सुरक्षा प्रशिक्षण
- नवनियुक्त इंजीनियरों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम
- प्रबंधन प्रशिक्षु (वित्त) के लिए प्रवेशन कार्यक्रम
- योग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
- महिलाओं के लिए नेतृत्व कार्यक्रम
- आरक्षण नीति पर कार्यशाला
- वित्त-इतर के लिए वित्त
अभिविन्यास कार्यक्रम के प्रतिभागियों के साथ अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री पी.के.गुप्ता और वरिष्ठ अधिकारी
परियोजना निष्पादन और कंक्रीट प्रौद्योगिकी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागी